श्री बदरीनाथ/जोशीमठ, 20 अगस्त।
शुद्ध श्रावण मास के हस्त नक्षत्र के शुभ मुहूर्त पर श्री बदरीनाथ धाम में दो-दिवसीय नर- नारायण महोत्सव का शुभारंभ हुआ।
तय कार्यक्रमानुसार रविवार को बदरीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना व बाल भोग के पश्चात भगवान नारायण स्वरूप नर- नारायण जी की विग्रह डोली ने मातामूर्ति मंदिर पहुंची, जहाँ पूजा अर्चना दर्शन तथा सूक्ष्म भोग के उपरांत अपराह्न तीन बजे देव डोली वापस श्री बदरीनाथ मंदिर पहुंची।
सोमवार को नर- नारायण जी श्री बदरीनाथ धाम का भ्रमण करेंगे तथा भगवान बदरीविशाल की जन्म स्थली लीला ढूंगी पहुंचेंगे जहां पर भगवान नर- नारायण का अभिषेक संपन्न होगा।
नर- नारायण महोत्सव के अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी, बद्री केदार मंदिर समिति कर्मचारी संघ के अध्यक्ष जगमोहन बर्त्वाल,सहायक मंदिर अधिकारी राजेंद्र सेमवाल,पुजारी संजय डिमरी के अलावा दीपक सयाना, प्रभारी दफेदार कुलानंद पंत, वैभव उनियाल, प्रदीप राणा अंबरीश मेहता आदि मौजूद रहे। नर- नारायण महोत्सव के अवसर पर पुलिस प्रशासन तथा आईटीबीपी ने भी सहयोग किया।
0 टिप्पणियाँ