महाजनसंपर्क अभियान के तहत नीती घाटी पहुंचे गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का हुआ भब्य स्वागत। क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों को पुरुष्कार वितरित किए।।

 ------- प्रकाश कपरुवांण।
जोशीमठ,02जुलाई।
महाजनसंपर्क अभियान एवं मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत शनिवार को सीमान्त नीती घाटी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत का सीमान्तवासियों ने भब्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मलारी में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों को पुरुष्कार वितरित किए।
 
पूर्व सीएम व सांसद श्री रावत महाजनसंपर्क एवं सीमा दर्शन यात्रा कार्यक्रम के तहत नीती घाटी पहुंचे जहां मलारी मे उनका स्वागत हुआ।
मलारी के बुराँस मैदान मे चल रहे स्व0 रमेश डुंगरियाल मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच के विजेता टीम व खिलाड़ियों को उन्होंने पुरष्कृत किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा  रमेश मैखुरी,जोशीमठ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष  संदीप नौटियाल सांसद प्रतिनिधि  राकेश भण्डारी द्वारा भी  फाइनल मुकाबले मे विजेता व उप विजेता टीमों को  पुरुस्कार वितरित किया गया।
मलारी के ग्रामीणों व खेल प्रेमियों ने  सांसद से  खेल मैदान के बीचों बीच आर्मी व आई0टी0बी0पी0 के वाहनों के मार्ग को अन्यत्र स्थान से जोड़ने का आग्रह किया गया ताकि  खेल के बीच मे ब्यवधान न हो।
 प्रधान संगठन के जिला महामंत्री पुष्कर सिंह राणा, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सुपिया सिंह आदि ने कहा कि बुराँस में ही पूरी नीती घाटी का एकमात्र खेल मैदान है।
 सांसद गढ़वाल द्वारा सभी खेल प्रेमियों को आश्वासन दिया गया कि उक्त समस्या को सेना के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर इसका समाधान किया जाएगा।
 प्रधान संगठन चमोली के जिला महामंत्री पुष्कर सिंह राणा ने  नीती माणा घाटी की ओर से स्व0 रमेश डुंगरियाल मैमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2023-24 के सफल आयोजन हेतु आयोजक मंडल/कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु बिष्ट,उपाध्यक्ष नितेश डुंगरियाल,सचिव भगत सिंह रावत , कोषाध्यक्ष सोनू भण्डारी,मान सिंह डुंगरियाल व कमेटी के समस्त सदस्यों का आभार ब्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ