श्री बदरीनाथ धाम: 22 जून।
प्रधानमंत्री के प्रमुख सचिव डा. पीके मिश्रा सलाहकार अमित खरे, उप सचिव मंगेश घिल्डियाल तथा विशेष कार्याधिकारी भाष्कर खुल्बे, सहित पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारियों ने भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये,
भगवान बदरीविशाल की स्वर्ण आरती में शामिल हुए तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर परिसर मे मंदिर समिति के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी द्वारा अधिकारियों को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद, अंगवस्त्र भेंट किया गया।
पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारीगण आप दोपहर में श्री बदरीनाथ धाम पहुंच गये थे उन्होंने श्री बदरीनाथ धाम महानिर्माण योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक तथा प्रगति रिपोर्ट तलब की तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप मास्टर प्लान के कार्यों को तय समय सीमा के अंदर पूरा करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी, मंदिर समिति सदस्य भास्कर डिमरी, मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र भट्ट सहायक मंदिर अधिकारी राजेंद्र सेमवाल, जगमोहन बर्त्वाल, संतोष तिवारी, विवेक थपलियाल ,डा. हरीश गौड़, अजय सती, अनसुया नौटियाल,अजीत भंडारी, हरीश जोशी, योगेन्द्र नेगी, आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ