ज्योतिर्मठ/जोशीमठ।
ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती महाराज का ज्योतिर्मठ- बदरीकाश्रम पंहुचने पर भक्तों ने किया अभूतपूर्व स्वागत, मधुर वैण्ड धुनों व पुष्पवर्षा के साथ शंकराचार्य को प्राचीन गददी स्थल तक ले जाया गया।
ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती महाराज रविबार को ग्रीष्मकालीन प्रवास के लिए ज्योतिर्मठ-जोशीमठ पंहुचे, यहॉ स्थानीय गॉधी मैदान मे भक्तों ने उनका अभूतपूर्व स्वागत किया। सरस्वती विद्या मंन्दिर इण्टर कालेज के छात्रों की मधुर वैण्ड धुन, जयकारो व पुष्प वर्षा के साथ शंकराचार्य को प्राचीन गददी स्थल तक ले जाया गया।
प्राचीन गददी जिस पर ब्रहमलीन शंकराचार्य स्वामी ब्रहमानन्द सरस्वती व स्वामी कृष्णबोधाश्रम जी महाराज सहित अनेक मूर्धन्य संन्यासियों ने शंकराचार्य पंरापरा का निर्वहन किया, उस पवित्र गददी पर विराजमान होकर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदुगुरू शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती महाराज ने भक्तो का आशीर्वचन दिए। इस दोरान उन्होने जोषीमठ भूंधसाव आपदा, बदरीनाथ मास्टर प्लान व हेलगं-मारवाडी वाईपास सहित कई अन्य विषयों पर भी चर्चा की।
ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानन्द सरस्वती महाराज के ज्योतिर्मठ-जोशीमठ पंहुचने पर स्वागत करने वालो मे जोशीमठ ब्यापार संध के अध्यक्ष नैन सिहं भंडारी, महामंत्री जेपी भटट, पूर्व अध्यक्ष केशव मलासी व श्रीराम डिमरी, पूर्व पालिकाध्यक्ष रोहणी रावत व ऋषि प्रसाद सती, जिला पंचायत चमोली की पूर्व अध्यक्ष विजिया रावत, पूर्व ईओ भगवती प्रसाद कपरूवाण, विश्व हिंन्दु परिशद के विभाग अध्यक्ष देवी प्रसाद देवली,सरस्वती विद्या मंन्दिर इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य शम्भू प्रसाद चमोला, ओम प्रकाश डोभाल, पूर्व सभासद मुकेश कुमार, से.नि. प्रधानाचार्य रामदयाल मैदुली, पंडित विजय बल्लभ उनियाल,व बडी संख्या मे श्रद्धालुओ के अलावा सरस्वती विद्या मंन्दिर इण्टर कालेज, एमजी इण्टर कालेज व प्रणवानन्द विद्या मंन्दिर के छात्र-छात्राएं व शिक्षकगण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ