---------प्रकाश कपरुवांण।
श्री बदरीनाथ धाम, 4 जून।
बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेन्द्रकृष्ण शास्त्री अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार देहरादून से श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को पहुंचे,बदरीनाथ हैलीपेड पर खाक चौक के परमाध्यक्ष बाबा बालक योगेश्वर दास एवं बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी का स्वागत किया।
हेलीपैड से पंडित धीरेन्द्र शास्त्री बाबा बालक योगेश्वर दास आश्रम खाक चौक पहुंचे।
अपराह्न सवा चार बजे लगभग को पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी श्री बदरीनाथ मंदिर दर्शन को पहुंचे।
उन्होंने मंदिर में दर्शन/ पूजन कर जगत कल्याण की कामना की। अपने संदेश में सभी को आशीर्वाद दिया। श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की ओर से मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह व प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने पंडित धीरेन्द्र शास्त्री को भगवान बदरीविशाल का प्रसाद व तुलसी माला भेंट की।
पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ने मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की।
मंदिर आते जाते समय पंडित धीरेन्द्र शास्त्री अपने अनुयाइयों से घिरे रहे तथा भक्तगण सेल्फी खींचते रहे। भारी भीड़ से बेमुश्किल वह मंदिर से नर्मदा भवन होते हुए वीआईपी मार्ग से वापस गये।
पंडित धीरेंद्र कॄष्ण बद्रीनाथ धाम मे पंडित रुद्रप्रताप त्रिपाठी की कथा मे सम्मलित होंगे।
इस अवसर पर सीईओ योगेन्द्र सिंह व प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी के अलावा यात्रा मजिस्ट्रेट युक्ता मिश्रा, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, पूर्व धर्माधिकारी आचार्य भुवन चन्द्र उनियाल,मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, सहायक मंदिर अधिकारी राजेन्द्र सेमवाल,वेदपाठी रवींद्र भट्ट, डा. हरीश गौड़,मुकुंदानन्द जी ब्रह्मचारी,स्वामी प्रेमदास जी महाराज आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ