बकरीद त्यौहार पर शांति एवं कानून ब्यवस्था बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की हुई बैठक।।

 ज्योतिर्मठ/जोशीमठ,27जून।
आद्य जगद्गुरू शंकराचार्य की तपस्थली ज्योतिर्मठ-जोशीमठ मे बकरीद त्यौहार सकुशल संपन्न कराने हेतु पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई।
पुलिस अधीक्षक चमोली  प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देश के क्रम में  बकरीद त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु  जोशीमठ परिसर मे  पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई।  
 थाना जोशीमठ के प्रभारी निरीक्षक  राकेश चंद्र भट्ट की अध्यक्षता मे आयोजित बैठक मे  मौलवियों, धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों की हुई बैठक मे  बकरीद को शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा कानून-व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह एवं भ्रामक खबरों पर ध्यान न देने की अपील की गयी। 
इस दौरान व्यापार अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी, तहसील अध्यक्ष अमित सती,  महामंत्री जेपी भट्ट आदि व मुस्लिम समुदाय से  हाजी नसीम,मोहम्मद मोसिन ,अफजल हुसैन व अन्य मुस्लिम समुदाय के सदस्य मौजूद रहे।
 बैठक मे  मुस्लिम समुदाय द्वारा अन्य वर्ष की भांति त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ