बीकेटीसी अध्यक्ष अजेन्द्र अजय ने केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह मे रुपयों की वर्षात करने वाले के खिलाफ सख्त कार्यवाही के दिए निर्देश।।


 केदारनाथ धाम, 19जून।  
श्री केदारनाथ धाम के गर्भ गृह में एक महिला द्वारा रूपए बरसाए जाने संबंधी वीडियो का संज्ञान लेते हुए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी) के अध्यक्ष  अजेंद्र अजय ने कड़ी नाराजगी जताई है। 
उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है और प्रकरण में तत्काल सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इस संबंध में रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक से भी बात करके दोषियों के विरूद्ध अविलंब कार्रवाई करने को कहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ