भाजपा नगर मंडल जोशीमठ की कार्यसमिति बैठक हुई सम्पन्न, जिला प्रभारी कुन्दन परिहार रहे मौजूद।।

जोशीमठ,22फरवरी।
 भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल जोशीमठ की  कार्यसमिति बैठक मंडल अध्यक्ष नितेश चौहान की अध्यक्षता मे संपन्न हुई।  कार्यसमिति बैठक में  ज़िला प्रभारी कुंदन परिहार उपस्थित रहे। 
मंडल अध्यक्ष नितेश चौहान के स्वागत भाषण के साथ बैठक का शुभारंभ हुआ, सफल व व्यवस्थित कार्यसमिति के लिए जिला प्रभारी कुंदन परिहार  ने नगर मंडल की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि हमारी केंद्र  और राज्य सरकार ने करोना काल में हर व्यक्ति तक कोरोना वैक्सीन, फ्री राशन की व्यवस्था की। साथ ही  दुनिया के 150देशों को वैक्सीन पहुंचाने का काम किया। 
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर को धारा 370हटाकर  देश को आतंकवाद मुक्त करने की साहसिक कार्यवाही की।.. आयुष्मान योजना, किसान सम्मान निधि योजना के साथ ही  अंत्योदय योजना के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहे हैं, जोशीमठ आपदा पर केंद्र  व राज्य सरकार संवेदनशील है, सरकार जोशीमठ को लेकर त्वरित समाधान की ओर बढ़ रही है।.. 
जिला प्रभारी ने कहा कि पूर्व की केंद्र सरकार में नभ, जल, थल में भ्रष्टाचार चरम पर था। भारतीय जनता पार्टी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दिया। 
 कार्य समिति में बतौर मुख्य वक्ता सत्येंद्र असवाल  ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी पार्टी का एक वैचारिक अधिष्ठान है जो सबका साथ सबका विकास के मंत्र को लेकर देश के 140करोड़ों लोगो के जन कल्याण के लिए कार्य कर रही है।
  कार्यसमिति में आगामी कार्यक्रमो की जानकारी मंडल प्रभारी/ भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल ने दी।   मन की बात कार्यक्रम पर सांसद प्रतिनिधि मुकेश डिमरी ने रिपोर्ट प्रस्तुत की, जोशीमठ आपदा पर बरिष्ठ भाजपा नेता/ पूर्व पालिकाअध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। ,G-20 पर  भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश भंडारी  ने चर्चा की, राजनीतिक प्रस्ताव को कार्यसमिति बैठक में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री व पूर्व नगरपालिकाअध्यक्ष रोहणी रावत  ने राजनैतिक प्रस्ताव रखा, जिसका अनुमोदन भाजपा ज़िला मंत्री नितिन व्यास ने किया।डाटा प्रबंधन के विषय पर ज़िला मंत्री लक्ष्मण फरकिया  ने विस्तृत चर्चा की.।. 
राजनीतिक प्रस्ताव का कार्य समिति में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने समर्थन किया। 
 मंडल कार्यसमिति में ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय कपरुवाण के अलावा युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवम सकलानी, महिला मोर्चा अध्यक्ष शांता देवी भट्ट , किसान मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र फर्सवान, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष गुड्डू पुरी, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सौरव राणा, अनुसूचित जन जाति मोर्चा अध्यक्ष सुखदेव महिपाल, बरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष डिमरी, ललिता देवी, सभासद गौरव नंबूरी, पूर्व मंडल महामंत्री प्रवेश डिमरी, महावीर बिष्ट, पूर्व प्रदेश मंत्री मुकेश कुमार, रंजना शर्मा, भूपि रावत, बद्री प्रसाद बगवाड़ी जी, दिनेश पंवार, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष भीम सिंह, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल पंत, हर्ष वर्धन भट्ट, रेखा लोहानी, राकेश किमोली, पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बसंतु लाल, शौर्य पंवार, नितेश भुजावान, मीडिया प्रभारी सूरज नंबूरी,  सोशल मिडिया प्रभारी शुभम रावत, प्रदीप पंवार, दीप चंद कन्याल , जय बंडवाल आदि उपस्थित थे।
मंडल कार्यसमिति का  संचालन नगर महामंत्री द्वय प्रदीप नौटियाल व अंशुल भुजवान ने संयुक्त रूप से किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ