जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति जिसका गठन गैर राजनीतिक संगठन के रूप मे हुआ था, पूर्व मे हुए आंदोलन में सभी दलों के लोगों ने एकजुट होकर संघर्ष किया,और सफलता भी मिली। लेकिन जोशीमठ भू धंसाव के बाद संघर्ष समिति का उपयोग सत्ता पक्ष के विरोध के लिए किया जा रहा है।
इससे आक्रोशित भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मुख्य चौराहे पर बामपंथियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर बामपंथियों का पुतला दहन किया।
इस दौरान हुई सभा मे वक्ताओं ने कहा कि राज्य व केन्द्र सरकार आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य की तपस्थली ज्योतिर्मठ-जोशीमठ के भविष्य को लेकर स्थाई ब्यवस्था मे जुटी है। मुख्यमंत्री ने दो बार जोशीमठ के प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर चुके हैं, अधिकारी पुनर्वास-विस्थापन की स्थाई ब्यवस्था के लिए लगातार मंथन कर रहे हैं, और जल्द ही जोशीमठ के प्रभावितों की समस्याओं का स्थाई समाधान होगा।
लेकिन कुछ बामपंथी ताकते इसमें भी रुकावट डालने का षड्यंत्र कर रहे हैं, सीमान्त नगर जोशीमठ की जनता को सतर्क रहने की जरूरत है।
नगर भाजपा अध्यक्ष नितेश चौहान के नेतृत्व मे हुई सभा को भाजपा जिला मंत्री लक्ष्मण फरकिया,राकेश भण्डारी, पूर्व पालिकाअध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,पालिका सभासद गौरव नंबूरी,सुभाष डिमरी, व ललिता देवी आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में पूर्व सूबेदार चक्रधर साह,प्रेमा नन्द भट्ट, भीम सिंह, शांता भट्ट,बद्री प्रसाद बगवाड़ी,सांसद प्रतिनिधि मुकेश डिमरी,प्रदीप नौटियाल,व जेपी भट्ट,शिव प्रसाद सेमवाल,विजय कपरूवाण, राहुल पन्त, रविंद्र साह,गंगा राम ममगाईं सहित अनेक लोग मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ