24सूत्रीय मांगों को लेकर ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक कार्यलय पर की तालाबंदी,मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।।

जोशीमठ,01फरवरी।
मनरेगा मे कार्य स्थल से ऑनलाइन उपस्थिति एवं अन्य ज्वलन्त समस्याओं को लेकर ग्राम प्रधानों ने खण्ड विकास कार्यालय पर तालाबंदी की, व खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से सीएम को भेजा।
बुधवार को  प्रधान संगठन ने पंचायतों में आ रही विभिन्न समस्याओं के संदर्भ में मुख्यतः मनरेगा संबंधी समस्याओं को लेकर पूरे प्रदेश में एक दिवसीय तालाबंदी की गई,तथा निकट भविष्य में यदि समस्याओं को नहीं सुना गया तो आने वाले समय में पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
 प्रधान संगठन के अध्यक्ष अनूप नेगी के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से  मुख्यमंत्री  को ज्ञापन भेजा।
,ज्ञापन पर अनूप सिंह नेगी-अध्यक्ष प्रधान संगठन जोशीमठ, दिगम्बर सिंह बिष्ट -प्रधान डूंगरी बरोसी, लक्ष्मण बुटोला-सूकी भलागांव, गोविंद लाल-मल्ली टंगड़ी, किशोर कनियाल-तपोवन, प्रमिला देवी-सलूड, हेमलता देवी(भेंटा)रीमा देवी(पगनो)विनोद पंवार(मोल्टा) देवेंद्र सिंह रावत-देवग्राम,विमला देवी-पल्ला, अम्मा देवी-पैनी, भवान सिंह-रेणी,पुष्कर सिंह-कागा,मंजू देवी-भरकी,  व महाबीर पंवार-थेंगआदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ