मौसम विभाग की पूर्व चेतावनी के अनुसार बीती रात्रि से ही ऊंचाई वाले इलाकों मे बर्फबारी शुरू हुई जो सुबह तक जारी रही।
श्री बद्रीनाथ धाम, विश्व विख्यात हिम क्रीड़ा केन्द्र औली,हेमकुंड साहिब-लोकपाल व फूलों की घाटी सहित पूरी नीती माणा घाटी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है।
औली में बर्फबारी तो हुई लेकिन मौसम विभाग की बर्फबारी की पूर्व सूचना मिलते ही जिस प्रकार पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ता था वो अब नहीं दिख रहा।
जोशीमठ भू धंसाव की त्रासदी का असर शीतकालीन पर्यटन पर भी देखा जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ