देहरादून/जोशीमठ,20जनवरी।
जनपद चमोली के जोशीमठ में हो रहे भू-धँसाव के दृष्टिगत संचालित राहत एवं पुनर्वास सम्बन्धी कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु मुख्यमंत्री की अपेक्षानुसार अजेन्द्र अजय अध्यक्ष श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति को एतद्द्वारा मुख्यमंत्री जी के विशेष प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है।
मा० मुख्यमंत्री द्वारा मा० अध्यक्ष से यह भी अपेक्षा की गयी है कि वे समय-समय पर उक्त प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर शासन एवं प्रशासन से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए जोशीमठ में चल रहे विभिन्न राहत कार्यों के सम्बन्ध में प्रत्येक दिवस मा० मुख्यमंत्री जी के कैम्प कार्यालय को वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे।
0 टिप्पणियाँ