राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जोशीमठ का सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ संपन्न हुआ।
समापन समारोह मे उपस्थित अतिथियों द्वारा  सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा जोशीमठ नगर के विभिन्न क्षेत्रों में किए गए जन जागरण, स्वच्छता आदि कार्यक्रमों की सराहना की। 
पूर्व पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती,ओमप्रकाश डोभाल, बद्री सिंह नेगी, दाताराम मिश्रा,दरवेश्वर थपलियाल एवं कार्यक्रम अध्यक्ष शम्भू प्रसाद चमोला ने माँ शारदा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर समापन समारोह की विधिवत शुरुआत की।
शिविर में छात्र-छात्राओं द्वारा अपने विचार व्यक्त करने के साथ-साथ लोक संस्कृति आधारित प्रस्तुति भी दी ।कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश पंवार द्वारा सात दिवस में संपन्न किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी । 
कैंप कमांडर छात्र वैभव डिमरी, अंकेश रावत,किरण मलेथा , अदिति तिवारी आदि ने  भी अपने विचार रखे।
शिविर  में प्रतिभाग कर रहे पचास स्वयंसेवकों के अतिरिक्त नितिन भट्ट ,आशुतोष डोभाल  हरेंद्र नेगी, शशांक सकलानी  आदि उपस्थित रहे।