देहरादून/,जोशीमठ,3 जनवरी।
जोशीमठ भू धंसाव पीड़ित लोगों की ओर से पैनखंडा जोशीमठ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में भेंट की।
प्रतिनिधि मंडल ने जोशीमठ के भूस्खलन तथा भू धंसाव से ग्रस्त हुए लोगों के पुनर्वास/ विस्थापन की तत्काल व्यवस्था किये जाने के बावत मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि जोशीमठ में आवासीय भवनों, होटलो, दुकानों, भूमि तथा खेतो में जगह जगह दरारें देखी जा रही है हालांकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाये हुए है।
प्रतिनिधिमंडल ने वर्तमान स्थिति के निरीक्षण हेतु मुख्यमंत्री से जोशीमठ आने का आग्रह किया मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि जल्द जोशीमठ का दौरा करेंगे ।
प्रतिनिधि मंडल में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य विनोद कपरूवाण, आचार्य नरेश आनंद नौटियाल, कृष्णमणि थपलियाल व माधव प्रसाद सेमवाल आदि शामिल थे।
0 टिप्पणियाँ