चमोली के नव नियुक्त पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने नशामुक्त चमोली अभियान को और भी प्रभावी बनाए जाने को अपनी प्रतिमिकता में बताया था।
अभियान के तहत चमोलीव एसओजी की टीम ने सोमवार को पीपलकोटी मे नवोदय विद्यालय बैंड के समीप से चरस तस्कर कुँवर सिंह पुत्र गजे सिंह निवासी ग्राम ल्यारी-थेंणा"उर्गम"को 1 किलो 600 ग्राम चरस के साथ गिरफ्दार किया है।
पुलिस टीम मे एसआई नवनीत भण्डारी,पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत,कांस्टेबल मनमोहन भण्डारी, संजय बलूनी, आशुतोष तिवारी व रविकांत मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ