विधानसभा अध्यक्ष 9 नवंबर को बद्रीनाथ धाम मे ।।

जोशीमठ,08नवंबर।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण बुधवार 9 नवंबर को श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन कर रात्रि विश्राम करेंगी।
जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस भराड़ीसैंण-गैरसैंण मे स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे प्रतिभाग करने के उपरांत बद्रीनाथ के लिए प्रस्थान करेंगीं।
विधानसभा अध्यक्ष बद्रीनाथ मे सायंकालीन आरती/दर्शन व पूजन के बाद रात्रिविश्राम करेंगी, अगले दिन प्रातः महाभिषेक व आरती मे सम्मलित होने के उपरांत गंतब्य को प्रस्थान करेंगीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ