भराड़ीसैंण-गैरसैंण,09नवंबर।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने भराडीसैंण में जनपद के विकास के लिए 1अरब, 66करोड़, 84लाख, 32हजार की 50 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कर बडी सौगात दी।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा परिसर भराडीसैंण में शहीद राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पूरे प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 11736.05 लाख रूपये की 28 विकास योजनाओं का लोकापर्ण और 4948.27 लाख की 22 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया।
0 टिप्पणियाँ