बदरीनाथ, 3 अक्टूबर।
रविवार को श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय से शिष्टाचार भेँट की।
प्रतिनिधि मंडल में शामिल संघ पदाधिकारियों ने मंदिर समिति में वर्षो से पदोन्नति की आश लगाए कर्मचारियों- अधिकारियों की प्रोन्नति किये जाने, 130 अस्थायी कर्मचारियों के वेतन वृद्धि किये जाने, आईटी को प्रोत्साहित किये जाने, तथा मंदिर व्यवस्थाओं में सुधार, तथा श्री बदरीनाथ- केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन पर मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय एवं मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित सभी सदस्यों का आभार जताया।
संघ मांग की कि जिन पदों पर पदौन्नति नहीं हुई है उन पर यथा शीघ्र पदौन्नति प्रक्रिया आगे बढाई जाये जिस पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने भरोसा दिलाया कि आगे भी पदौन्नति प्रक्रिया चलती रहेगी। कर्मचारी संघ ने हाल में हुए कर्मचारियों के स्थानांतरण किये जाने का स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि सभी कर्मचारी मंदिर हित में सकारात्मक सोच रखें। समय के साथ बदलाव एवं सूचना तकनीकी का इस्तेमाल आवश्यक है। कहा कि वह कर्मचारियों की किसी भी समस्या को सुनने हेतु तत्पर हैं।
कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल में कर्मचारी संघ अध्यक्ष जगमोहन बर्त्वाल, उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, प्रचार मंत्री राजेंद्र सेमवाल, संयोजक अतुल डिमरी, गिरीश रावत, कुलदीप भट्ट,बल्लभ सेमवाल आदि शामिल थे।
• प्रेषक
मीडिया प्रभारी
0 टिप्पणियाँ