हरेंद्र बिष्ट।
थराली,22अक्टूबर।
थराली विकासखंड के अंतर्गत भूस्खलन प्रभावित पैनगढ़ गांव में बिन बरसात हुए भूस्खलन व बोल्डर गिरने के कारण घर में मे सो रहे चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर घायल को उपचार के लिए हायरसेंटर रेफर कर दिया गया हैं।
मौके पर तहसील प्रशासन, एसडीआरएफ एवं स्थानीय लोग मलवा हटाने में जुटे हैं। इस गांव के तीन परिवारों की मकानों पर भी मलवा गिरने से मकाने क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात 1.36 पर पैनगढ़ गांव में अचानक हुए भूस्खलन के कारण उसकी जद में देवानंद सती की मकान आ गया।मकान पूरी तरह ध्वस्थ हों गया।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए और घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई। जिस पर देर रात ही प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी।बताया जा रहा है कि आज तड़के घटना स्थल से बचुली देवी पत्नी माल दत्त "उम्र 75" वर्ष का शव निकाल लिया गया था। जबकि घायल 37 वर्षीय सुनीता देवी पत्नी घनानंद सती ने रस्ते में उपचार के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। मकान के अंदर दबे देवानंद 57 एवं घनानंद 45 के शवों को तहसील प्रशासन, एसडीआरएफ एवं स्थानीय ग्रामीणों ने जेसीबी सहित अन्य संसाधनों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद सुबह आठ बजें तक शवों को निकाल पाएं। जबकि घटना में घायल 15 वर्षीय योगेश पुत्र घनानंद को सीएचसी थराली में प्राथमिक उपचार के बाद हायरसेंटर रेफर कर दिया गया हैं।इस घटना से जहां भूस्खलन पीड़ित गांव में दहशत हैं,वही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
0 टिप्पणियाँ