डंपर गहरी खाई मे गिरा, चालक की दर्दनाक मौत।

जोशीमठ,02सितंबर।
बद्रीनाथ हाईवे पर जोशीमठ कूड़ा डंपिंग जोन के समीप एक डंपर दुर्घटनाग्रस्त ही गया है।  
डंपर के खाई मे गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए है जबकि डंपर का मलबा अलकनंदा नदी मे गिर गया है। घटना मे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जिसे डंपर चालक बताया जा रहा है। पुलिस उपनिरीक्षक चित्रगुप्त ने बताया कि डंपर दोपहर बाद जोशीमठ से चमोली की ओर जा रहा था जिस दौरान जोशीमठ के डंपिंग जोन के समीप व अनियंत्रित होकर खाई मे जा गिरा।
 दुर्घटना स्थल से मिले दस्तेवेज़ों से वाहन स्वामी राहुल फरस्वण की जानकारी मिली। जिनसे बात करने पर डंपर चालक का नाम राजेन्द्र सिंह उर्फ राजू (52) पुत्र खुशाल सिंह, निवासी बालखिला, चमोली बताया गया है।
 चालक राजेन्द्र का क्षत विक्षत शव कड़ी मशक्कत के बाद मिल सका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ