चमोली,02सितंबर।
सीमांत गांव मलारी (जोशीमठ) में शनिवार, 03 सितंबर को जिला प्रशासन द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम के साथ मल्टी स्पेशिलिटी चिकित्सा कैंप लगाया जाएगा।
जिसमें जनरल सर्जन, आर्थो सर्जन, स्त्री एवं बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी सर्जन के साथ विभिन्न गैरसंचारी रोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग के दौरान गंभीर रोगों के लक्षण मिलने पर मरीजों को उच्च स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपचार कराया जाएगा। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मानिसिक रोगियों का उपचार एवं दिव्यांगजनों का विशिष्ट पहचान प्रमाण पत्र (यूडीआईडी) भी बनाया जाएगा। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सीमांत गांव कैलाशपुर, महरगांव, कोषा, द्रोणागिरी, नीति, बांम्पा, गमशाली, फरकिया, झेलम, जुम्मा, कागा, गरपक, मलारी आदि गांव एवं क्षेत्र वासियों से स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
0 टिप्पणियाँ