सीमान्त नीती घाटी के बाम्पा गांव मे पुस्तकालय व संग्रहालय का विधिवत शुभारंभ किया गया, इस दौरान घाटी के युग पुरूष पान सिंह बांपाल की पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
बाम्पा गांव मे पुस्तकालय एवं संग्रहालय का शुभारंभ पूर्व स्वास्थ्य महानिदेशक आईएस पाल,केंद्रीय विद्यालय संगठन के पूर्व आयुक्त हीरा सिंह बांपाल,व डॉ त्रिलोक सिंह रावत ने सयुंक्त रूप से किया।
इस अवसर पर नीती घाटी के युग पुरूष स्कुलया पान सिंह बांपाल की आत्मकथा पुस्तक "ह्यूनी गै नचार नचार,कॉनि गै सचार सचार"का विमोचन भी किया गया।
इस मौके पर पूर्व डीजी हेल्थ आईएस पाल ने कहा कि जनजाति के इतिहास से आम लोगों का रूबरू होना आवश्यक है,इससे लोगों की अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने मे सहूलियत होगी और विरासत के दर्शन हो सकेंगें।
पुस्तकालय/संग्रहालय शुभारंभ के मौके पर मौजूद प्रधान संगठन चमोली के जिला महामंत्री पुष्कर सिंह राणा ने कहा कि नीती घाटी मे पुस्तकालय व संग्रहालय का शुभारंभ होने से नई पीढ़ियों को महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी।
0 टिप्पणियाँ