गोपेश्वर,17सितंबर।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय गोपेश्वर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास से मनाया। नगर मंडल गोपेश्वर एवं दसौली मंडल के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से नरेंद्र मोदी की जन्मदिवस को सेवा पखवाड़े के रूम में मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका गोपेश्वर की अध्यक्षा श्रीमती पुष्पा पासवान ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नरेंद्र मोदी के जीवन चित्रण को विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति मन में ठान ले तो कोई भी कार्य असंभव नहीं होता है। इस कथन के जीते जागते उदाहरण देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो चाय बेचने से भारतवर्ष जैसे विविध संस्कृति वाले देश में देश के प्रधानमंत्री तक के पद पर पहुंच सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि जहाँ देश आज विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है वही विश्व में भी भारत की गरिमा बड़ी है, भारत विश्व की उभरती महाशक्ति के पथ पर अग्रसर है और देश में नई शिक्षा नीति, राम मंदिर का निर्माण, केदारनाथ का पुनर्निर्माण, बद्रीनाथ का मास्टर प्लान के तहत पुनर्निर्माण, चारधाम रेलवे प्रोजेक्ट और चार धाम ऑल वेदर सड़कों का निर्माण सहित अनेकों जनहित व राष्ट्र हित के कार्य किये।
इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों पर चलने के लिए संकल्प लिया। कार्यक्रम मे पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष/ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप रावत, सहकारी बैंक के जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, भेषज संघ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष हरक सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल, नगर मंडल गोपेश्वर अध्यक्ष विनोद कनवासी, पीपलकोटी नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, महिला मोर्चा की जिला सोशल मीडिया प्रभारी शांति राणा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश मंत्री नंदी राणा, कला पाठक, दीपा पवार, हरिबोधनी खत्री, पूर्व नगरपालिका पार्षद सतेश्वरी टम्टा, व उपेंद्र सिंह भंडारी पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि हर्षवर्धन मैठाणी, कैप्टन आनंद सिंह फरस्वान, मनदीप सिंह फरसाण, गजेंद्र सिंह असवाल, अमित, कुलदीप सिंह वर्मा, डॉक्टर एचपी ममगाईं, आदि कार्यकर्ताओं ने अपने वक्तव्य दिए वही सभी कार्यकर्ताओं ने 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़े के तहत अनेकों कार्यक्रमों के आयोजन के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।
भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में किए गए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसको सभी कार्यकर्ताओं ने सराहा। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री नवल भट्ट ने किया।
0 टिप्पणियाँ