नगर पालिका जोशीमठ के आव्हान पर यहाँ मुख्य बाजार मे तिरंगा रैली निकालकर नगरवासियों को आजादी के अमृत महोत्सव पर घर घर तिरंगा लगाने का आव्हान किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा रैली में बालिका इंटर कालेज की छात्राओं के साथ ही राजकीय महाविद्यालय व एमजी इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं के अलावा, ब्यापार संघ व स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
तिरंगा रैली जीआईसी चौक छावनी बाजार से से शुरू होकर मारवाड़ी चौक टीसीपी तक निकाली गई। रैली में शिक्षण संस्थाओं के साथ ही सभी राजैतिक व गैर राजनैतिक संगठनो के प्रतिनिधि व विभागीय अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ