विहिप ने निकाली कांवड़ यात्रा,अलकनंदा के पवित्र जल से किया भगवान गोपीनाथ महादेव का जलाभिषेक।

चमोली,08अगस्त।
 श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल व स्वर्णकार  समाज चमोली- गोपेश्वर के व्यापारियो ने महादेव की झांकी व भजन के साथ अलकनंदा तट चमोली से पवित्र जल लेकर दस किमी पैदल कावड़ यात्रा कर  आराध्य देव गोपीनाथ महादेव  का जलाभिषेक किया।
विहिप सभी सनातन समाज को साथ लेकर आने वाले श्रावण   में भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन करेगी।
सोमवार को हुई भब्य कांवड़ यात्रा मे विहिप के विभाग मंत्री पवन राठौर,जिलाध्यक्ष राकेश मैठाणी,विभाग संयोजक प्रकाश बर्त्वाल,,जिला मंत्री प्रदीप फर्स्वाण,जिला सह सयोंजक बलवीर रावत,नगर अध्यक्ष विहिप आशीष सिंह,अमन बिष्ट ,अमन पंवार,नगराध्यक्ष व्यापार संघ अंकोला पुरोहित,जिला मंत्री व्यापार संघ राजीव सोनी,सिंकन्दर सोनी,जितेंद्र सोनी व सेंकडो शिवभक्त शामिल हुए ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ