जोशीमठ,14 अगस्त।
गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जनपद चमोली के गौचर नगर से हर घर तिरंगा कार्यक्रम रैलियों में प्रतिभाग किया।
गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने संसदीय क्षेत्र मैं मैं सात दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान जनपद चमोली के गौचर,कर्णप्रयाग, लंगासू, नंदप्रयाग, मैठाणा, कुहेड, चमोली, पीपलकोटी, पाखी,टंगणी, पाताल गंगा,हेलंग, जोशीमठ, पांडुकेश्वर, एवं बद्रीनाथ मे तिरंगा रैली कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। सभी स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा गढ़वाल सांसद का गर्मजोशी से स्वागत किया।
भ्रमण के दौरान गौचर में 14 अगस्त 1947 की यादों को प्रदर्शनी"विभाजन की विभीषिका" का अवलोकन करते हुए गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हमको 14 अगस्त 1947 को नहीं भूलना चाहिए क्योंकि 14 अगस्त 1947 को जिस प्रकार से अखंड भारत का विभाजन हुआ एवं पड़ोसी देश पाकिस्तान ने जिस प्रकार से भारत के नागरिकों के साथ बर्बरता की यह हम सबको स्मरण रखना चाहिए। इस अवसर पर तीरथ सिंह रावत ने कहा तिरंगा देश की शान है अनेकों बलिदान एवं संघर्षों के बाद आजादी मिली। वर्तमान समय में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे देश में तिरंगा मय वातावरण बना हुआ है। उन्होंने आह्वान किया कि देश के सभी नागरिकों को अपने घरों में अपने प्रतिष्ठानों में तिरंगे को सम्मान के साथ लहराना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं स्वयं भारत के अंतिम गांव माणा एवं माणा बॉर्डर तक तिरंगा यात्रा मे सम्मलित हो रहा हूँ।
भ्रमण के दौरान उनके साथ भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, कर्णप्रयाग विधायक अनिल नौटियाल, थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, नगर पालिका अध्यक्ष गौचर अंजू बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष कर्णप्रयाग दमयंती रतूड़ी, नगर पंचायत अध्यक्ष नंद प्रयाग हिमानी वैष्णव, पीपलकोटी नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बंडवाल, जिला महामंत्री समीर मिश्रा,गौचर मंडल अध्यक्ष जय कृत सिंह बिष्ट, कर्णप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष नवीन नवानी, नंदप्रयाग नगर मंडल अध्यक्ष कुंवर सिंह कंडारी, दसौली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बर्तवाल, गोपेश्वर नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, पीपलकोटी नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र हटवाल, जोशीमठ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश प्रसाद सती, जोशीमठ नगर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत, बद्री केदार मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार, ओबीसी मोर्चे के जिलाध्यक्ष भुवनेश जोशी, रोशनी रावत, तारा दत्त थपलियाल, जिला सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार डिमरी, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष चंद्रकला तिवारी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, सोशल मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सोनू , राकेश नेगी, सुभाष डिमरी, तेजेंद्र रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ