नीती घाटी को जोड़ने वाला मोटर मार्ग शलधार मे अवरुद्ध।देर सायं तक खुलने की उम्मीद।

जोशीमठ,14 अगस्त।
नीती घाटी को जोड़ने वाला सड़क मार्ग बीती रात्रि को चट्टान टूटने के बाद अवरुद्ध हो गया था,जिसे खोलने के लिए बीआरओ जुटा है।
मलारी-नीती मोटर मार्ग अवरुद्ध होने के कारण कई लोगो को आवागमन की समस्या से जूझना पड़ा।स्वाधीनता दिवस का भब्य आयोजन नीती घाटी के गमशाली में होता है,जिसमें शामिल होने के लिए दूर दूर से ग्रामीण घाटी में पहुंचते है,लेकिन मार्ग अवरुद्ध होने के कारण ग्रामीण मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे है।
बीआरओ की टीम व मशीनें मार्ग खोलने मे जुटी है।
बीआरओ की 21 टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल मनीष कपिल के अनुसार मार्ग को सुबह एक बार खोल दिया गया था,लेकिन उसी स्थान पर दोबारा चट्टान टूटने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया।
मार्ग को सायं तक खोल दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ