बद्रीनाथ मार्ग खचड़ा नाला लामबगड़ फिर हुआ था अवरुद्ध,कड़ी मशक्कत के बाद पुनः खोला गया।

जोशीमठ,10 जुलाई।
बद्रीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग लामबगड़ के पास खचड़ानाला मे फिर अवरुद्ध हो गया था। पहाड़ी की ओर से लगातार पत्थर गिरने के कारण सड़क खोलने में भी समय लग रहा था,लेकिन पत्थरों के गिरने का क्रम रुकने के बाद सड़क को खोल दिया गया है।
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राज मार्ग शनिवार को कई स्थानों पर बन्द रहा जिसे देर सायं तक खोल दिया था, देर रात्रि को बीआरओ द्वारा खचड़ानाला भी खोल दिया गया था, लेकिन रातभर से बारिश के कारण खचड़ानाला एक बार फिर अवरुद्ध हो गया था।
बीआरओ की मशीनें व मजदूर सड़क खोलने के लिए सुबह से ही मौके पर मौजूद थे,जैसे ही पत्थरों के गिरने का क्रम थमा, सड़क से मलवा हटाने का कार्य शुरू हुआ और फिलहाल वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ