ज्योतिर्मठ मे सहस्त्र बटुक पूजन कार्यक्रम सम्पन्न,बड़ी संख्या मे श्रद्धालु रहे मौजूद।

------- प्रकाश कपरुवाण।
ज्योतिर्मठ-जोशीमठ,09जुलाई।
आषाढ़ मास की बाराही नवरात्रि पर्व पर नौ दिनों तक चले सहस्त्र बटुक पूजन का धार्मिक अनुष्ठान ज्योतिर्मठ मे पूरे विधि विधान के साथ संपन्न हुआ।
समापन अवसर पर सैकड़ों बटुकों का पूजन किया गया,बटुकों को ज्योतिर्मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी मुकुंदानंद द्वारा पूजन के उपरांत स्कूल बैग व पठन पाठन सामग्री भेँट की गई।
प्रसाद वितरण व भण्डारे से पूर्व भगवती राजराजेश्वरी को सहस्त्र फलों का भोग चढ़ाया गया,आरती के उपरांत प्रसाद वितरण हुआ।
अपने आशीर्वचन मे ज्योतिर्मठ के प्रभारी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि ज्योतिष्पीठाधीश्वर एवं द्वारकाशारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज की कृपा एवं स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के मार्गदर्शन मे ज्योतिर्मठ बद्रिकाश्रम मे समय समय पर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान व लोकोपकारी कार्यों को किया जा रहा है।
इसी कड़ी मे बाराही नवरात्रि पर्व पर सहस्त्र बटुक पूजन कार्यक्रम भी किए गए।इस दौरान ज्योतिर्मठ-जोशीमठ क्षेत्र के बड़ागांव,ढाक,करछी,तपोवन,भविष्य बद्री,रविग्राम,सलूड़- डुंगरा,सेलँग,उर्गम आदि गांवों के साथ ही विभिन्न विद्यालयों मे पहुंचकर बटुकों का पूजन किया गया।
सहस्त्र बटुक पूजन कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद प्रकाश पन्त,संस्कृत महाविद्यालय के वेदाचार्य आचार्य वाणी विलास डिमरी,पालिका सभासद आरती उनियाल,समाज सेवी हरीश डिमरी,महिमानन्द उनियाल,जगदीश उनियाल,व सुरेन्द्र दीक्षित सहित बच्चों के अभिभावक आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ