कारगिल विजय दिवस:-शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को किया नमन।


------- प्रकाश कपरूवाण।
जोशीमठ,26जुलाई।
कारगिल विजय दिवस की 23वीं वर्षगांठ पर यहाँ नौ स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड ग्रुप द्वारा स्थानीय गढ़वाल स्काउट्स बटालियन के शहीद स्मारक पर शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।
अदम्य साहस और शौर्य का परिचय देते हुए माँ भारती के लिए सब कुछ न्यौछावर करने वाले कारगिल शहीदों को याद करते हुए नौ स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड ग्रुप के डिप्टी ब्रिगेड कमांडर विपुल त्यागी,कैम्प कमांडेंट कर्नल विनोद राठौर,गढ़वाल स्काउट्स के कमांडिंग आफिसर कर्नल तरुण सुन्द्रियाल,व अन्य अधिकारियों तथा पूर्व सैनिकों ने शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया।
इस दौरान सेना के सभी यूनिटों के अधिकारियों के अलावा ब्रिगेड मुख्यालय के सूबेदार मेजर गोबर्धन,पूर्व सैनिक संगठन के जिला कॉर्डिनेटर भागवत प्रसाद थपलियाल सहित से सेना के जवान व पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ