--------- प्रकाश कपरूवाण।
जोशीमठ,25जुलाई।
श्रावण मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर जोशीमठ के नरसिंह ग्रुप द्वारा ज्योर्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को 51 किलो फलाहारी खीर का भोग लगाया गया। ग्रुप के सदस्यों ने ब्रह्मबेला पर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना के बाद चढ़ाया भोग।
नरसिंह ग्रुप के स्वयं सेवकों ने सोमवार को भगवान का जलाभिषेक करने पहुंचने वाले शिव भक्तों को फलाहारी खीर का प्रसाद वितरण किया।
ज्योर्तेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी पंडित महिमानंद उनियाल ने नरसिंह ग्रुप के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि । नरसिंह ग्रुप सभी धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता है, यह समाज के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से नरसिंह ग्रुप के उज्जवल भविष्य की कामना की।
पूजा व प्रसाद वितरण कार्यक्रम के दौरान ग्रुप के सदस्यगण प्रदीप भट्ट, अवधेश अग्रवाल, पंकज बिष्ट, अमित अग्रवाल, पंकज नेगी, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ