------- प्रकाश कपरूवाण।
बद्रीनाथ,11मई।
देश के रक्षा सचिव अजय कुमार व सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक राजीव चौधरी ने भगवान श्रीहरिनारायन का दर्शन/पूजन किया। उन्होंने धाम के मुख्य पुजारी श्री रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी से भेँट कर उनका आशीर्वाद लिया।
बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, डिप्टी सीईओ सुनील तिवारी, धर्माधिकारी भुवनचंद उनियाल,व बीकेटीसी के सदस्य भाष्कर डिमरी ने उनका शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।
इस दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष श्री पंवार ने रक्षा सचिव से भारत- तिब्बत सीमा नीती- माणा में इनर लाइन में सीमा दर्शन एवं देवताल-माणा तथा पार्वती कुंड- बड़ाहोती तक की यात्रा हेतु स्थानीय लोगो एवं आम जनमानस को अनुमति दिए जाने का आग्रह किया।
इस अवसर पर बीआरओ के शिवालिक प्रोजेक्ट के मुख्य अभियंता राजीव श्रीवास्तव, बीआरओ की 21 टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल मनीष कपिल व बद्री केदार मंदिर समिति के बरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ