श्रीमद्भागवत कथा श्रवण से सभी विकार होते हैं दूर:--आचार्य प्रांशु सती।


जोशीमठ,23जून।
कथा वाचक आचार्य प्रांशु सती ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा श्रवण मात्र से ही ब्यक्ति के जन्मजन्मांतर के विकार नष्ट हो जाते हैं।कथा के माध्यम से ब्यक्ति भगवान की शरण मे पहुंचता है।
आचार्य सती यहाँ ब्रह्मलीन ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी श्री माधवाश्रम महाराज की श्रीमठस्थली ज्योतिर्मठ मे श्रीमद्भागवत  कथा प्रवचन कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सत्संग व कथा के माध्यम से मनुष्य भगवान की शरण मे पहुँचता है,इसलिए मनुष्य को समय निकालकर कथा का श्रवण अवश्य करना चाहिए।
कथा ब्यास आचार्य सती ने भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव एवं कृष्ण की लीलाओं की कथा का मार्मिक व तार्किक वर्णन करते हुए श्रोताओं की जिज्ञासा को शांत किया। भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के दौरान हुए शानदार भजनों पर श्रोता भी मंत्र मुग्ध हो गए।
प्रख्यात ज्योतिषाचार्य आचार्य रामसेवक सती के पौत्र कथा ब्यास आचार्य प्रांशु सती द्वारा आयोजित इस कथा समागम मे कथा श्रवण हेतु प्रतिदिन जोशीमठ नगर के भक्तजन पहुंच रहे है।
श्री मठस्थली के प्रबंधक ब्रह्मचारी आशीष बशिष्ठ ने कहा कि आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य की तपस्थली ज्योतिर्मठ व भगवान नरसिंह के श्रीचरणों मे कथा का आयोजन व श्रवण करना ही पुण्य फलदायी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ