बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने मंदिर समिति के मुख्यालय जोशीमठ मे कार्यालय व धर्मशाला का किया औचक निरीक्षण।


जोशीमठ, 22 जून।
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने समिति के जोशीमठ स्थित विश्रामगृह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने  श्री नृसिंह मंदिर, वासुदेव मंदिर एवं नवदुर्गा मंदिर परिसर में कर्मचारियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके साथ ही विश्रामगृह से होने वाले आय-व्यय की जानकारी ली।
 
उन्होंने बताया कि इस वर्ष  कोरोना काल के बाद जोशीमठ विश्राम गृह से आय बढ़ी है। जो कि यात्रा की दृष्टि से शुभ संकेत है।  कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करते हुये हमारी प्राथमिकता सुगम  यात्रा ब्यवस्था बनाना है। 
उन्होंने यात्रा के दौरान विश्रामगृह में विद्युत, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। 
निरीक्षण के दौरान श्री पंवार ने  विश्रामगृहों में कार्यरत कर्मचारियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा । इस अवसर पर नृसिंह मंदिर प्रभारी सन्दीप कपरवाण, पुजारी संजय डिमरी, प्रबंधक भूपेंद्र राणा मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ