जोशीमठ,09मार्च।
आईटीबीपी की प्रथम वाहिनी सुनील-जोशीमठ द्वारा आईटीबीपी के शहीद रविग्राम-जोशीमठ निवासी लांस नायक प्रकाश चन्द्र डिमरी के स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए वीर नारी सतेश्वरी देवी को सम्मानित किया।
आईटीबीपी प्रथम वाहनी के सेनानी बेणुधर नायक के मार्गदर्शन में आजादी के अमृत महोत्सव के पर किये जाने वाले कार्यक्रमों के तहत बुधवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय रविग्राम मे वाहिनी द्वारा स्थापित शहीद स्मारक पर वाहिनी के सहायक सेनानी द्वय शेर सिंह बुटोला व रविन्द्र सिंह तथा अन्य अधीनस्थ अधिकारियों, हिमबीरों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पुष्प अर्पित कर शहीद प्रकाश चन्द्र डिमरी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्राथमिक विद्यालय रविग्राम मे आयोजित हुए इस कार्यक्रम मे शहीद के परिजनों व विद्यालय के अध्यापकों के अलावा नगर पालिका सभासद समीर डिमरी व अंशुल भुजवान, पूर्व सभासद लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, विधायक प्रतिनिधि सुभाष डिमरी, बद्रीनाथ मंदिर के सेनि वेदपाठी कुशलानंद बहुगुणा, पंडित राजेन्द्र प्रसाद डिमरी, वीरेन्द्र सिंह नेगी, श्रीराम डिमरी, डॉ संजय डिमरी, अमित डिमरी, पंडित जगदीश उनियाल व महिमानंद उनियाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ