बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस की जीत के बावजूद प्रदेश मे कांग्रेस के प्रदर्शन से मायूस दिखे भण्डारी।

गोपेश्वर,10मार्च।
बद्रीनाथ विधानसभा सीट पर जीत दर्ज करने के बाबजूद पूर्व कैबनेट मंत्री राजेन्द्र भण्डारी राज्य मे कांग्रेस के प्रदर्शन से बेहद दुःखी नजर आए।
भाजपा को राज्य में पूर्ण समर्थन मिला है, और भाजपा बहुमत के साथ सरकार बना रही है। लेकिन कांग्रेस जो राज्य मे सरकार बनाने का दंभ भर रही थी, उसे मायूसी ही हाथ लगी है।इस बार भी राज्य मे कांग्रेस के प्रदर्शन से पूर्व मंत्री श्री भण्डारी ने चिन्ता जताई है।
बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस के राजेन्द्र भण्डारी की जीत पर जोशीमठ, दशौली व पोखरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।
उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहली बार किसी पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ रिपीट हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ