एनटीपीसी की तपोवन-विष्णुगाड परियोजना टनल से शवों का मिलना लगातार जारी है।मंगलवार को भी मिले शव की पहचान रविग्राम निवासी दीपक टमटा उम्र 25वर्ष के रूप में हुई है। शव के कपड़ो से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान हो सकी।
परियोजना का निर्माण कर रही कंपनी ऋत्विक द्वारा परिजनों को सूचना देने के बाद आवश्यक कार्यवाही की गई।
गत सात फरवरी को आए विनाशकारी जलजले ने सैकड़ों जिंदगियों को लील लिया था। अब तक138 शव मिल चुके हैं,और जैसे जैसे सुरंग se मलवा हट रहा है शव भी मिल रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ