कांग्रेस में युवाओं को नहीं मिलता कोई सम्मान:-हरीश सिंह रावत।

 नंदानगर-घाट,06फरवरी।
 कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री हरीश सिंह रावत ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की!
 कांग्रेस के कद्दावर नेता जिला महामंत्री एवं उद्योगपति हरीश सिंह रावत अपने समर्थकों के साथ मुख्य बाजार नंदा नगर घाट में ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस प्रदर्शन करते करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे वहां पहुंचकर लगभग 300 से अधिक समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा।  
 इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व कांग्रेसी नेता हरीश सिंह रावत ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का शोषण होता है, विशेषकर युवाओं की अनदेखी की जाती है कांग्रेस पार्टी में कुछ लोगों का बोलबाला है उनकी अपने मनमर्जी चलती है वह लोग किसी कार्यकर्ता को आगे नहीं बढ़ना देना चाहते हैं, जो कांग्रेस में समर्पण भाव से अपना जीवन खपाता है उस कार्यकर्ता को कहीं बड़ा नेता न बने इससे पहले ही उसे अपमानित और उपेक्षा शुरू हो जाती है। उन्होंने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की रीति से प्रभावित होकर एवं युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य भारतीय जनता पार्टी में है, हम सब युवा भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहाँ गरीब कल्याण की अनेकों योजनाएं समाज को दे रहे हैं वही नौजवानों के लिए स्टार्ट अप, स्टैंड अप इंडिया, मेक इन इंडिया एवं डिजिटल इंडिया के माध्यम से रोजगार भी प्रदान कर रहे हैं आज पूरे देश का युवा भारतीय जनता पार्टी पर अपनी आस्था जताते हुए हजारों की संख्या में जुड़ रहे हैं। 
सभा को संबोधित करते हुए थराली विधानसभा के प्रभारी एवं सहकारी बैंक के  अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आ रही है और युवा अपना भविष्य भारतीय जनता पार्टी में देखते हुए अधिक से अधिक संख्या में जुड़ रहे हैं वहीं अन्ना नगर घाट के मंडल अध्यक्ष खिलाफ सिंह ने कहा कि चारों ओर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अच्छा वातावरण बना हुआ है इसलिए समाज का प्रत्येक वर्ग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है इस अवसर पर पूर्व कर्नल हरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमने गांव का भ्रमण कर देखा है कि 70% जनता का रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है। नंदा नगर घाट की प्रमुख आप श्रीमती भारतीय देवी ने कहा कि दूर-दूर तक कोई भी राजनीतिक दल दिखाई नहीं देता है जिस प्रकार से हमने प्रत्येक ग्राम पंचायत में विकास से जनता को जोड़ा है उसी का परिणाम है कि आज अनेकों जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं प्रधान नारी शांता देवी पूर्व प्रधान नारंगी दौलत सिंह सुखबीर सिंह उत्तम सिंह पुष्कर सिंह मनोज सिंह वीरेंद्र लाल मुकेश बिष्ट हरीश लाल भरत लाल राहुल राणा नरेंद्र राणा मथुरा लाल यशवंत राणा मयंक बिष्ट यशवंत सिंह सत्येंद्र सिंह हरि सिंह माधव सिंह महेंद्र लाल जयपाल धीरजलाल आदि ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली ।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष खिलाफ सिंह नेगी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र नेगी, नंदा नगर घाट की प्रमुख भारती देवी, सेनि कर्नल हरेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य नंदिता रावत, पूर्व कैप्टन दिलबर सिंह रावत, श्याम सिंह रावत, भरत सिंह रावत,  हीरा सिंह बिष्ट, गब्बर सिंह, देव सिंह, दीवान सिंह कैप्टन भागवत सिंह बिष्ट, आदि  ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सभी जनप्रतिनिधियों, युवाओं व महिलाओं का स्वागत किया एवं शुभकामनाएं दी ।कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री राकेश गौड़ ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ