वाहन दुर्घटना:तीन लोगों की दर्दनाक मौत।

घाट/चमोली,05 फरवरी।
वसन्त पंचमी के पर्व पर वाहन दुर्घटना की दर्दनाक खबर।प्राप्त विवरण के अनुसार विकास खंड घाट के घूनी-रामणी मोटर मार्ग पर बीती रात्रि को एक मैक्स वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया,जिसमे सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।
घटना की जानकारी सुबह हो पाई, जब स्थानीय लोगों ने खाई में गिरे वाहन को देखा।घटना की सूचना राजस्व पुलिसको देते हुए ग्रामीणों ने तीनों शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया।
मृतकों में प्रकाश सिंह-30वर्ष, कैलाशी सिंह-33 वर्ष, तोता राम-40 वर्ष, है सभी रामणी गांव के निवासी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ