भारी बर्फबारी के बीच कांग्रेस का प्रचार अभियान जोरो पर, घर घर दे रहे हैं दस्तक।

--------------------- प्रकाश कपरुवांण।
जोशीमठ,04फरवरी।
भारी बर्फबारी के बीच कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता डोर टू डोर चुनाव प्रचार में जुटे हैं।नगर क्षेत्र में पालिकाध्यक्ष शैलेन्द्र पंवार ने प्रचार अभियान की बागडोर संभाली है तो ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, पूर्व प्रमुख प्रकाश रावत व ठाकुर सिंह राणा तथा जिला पंचायत सदस्य सूरज सैलानी ने मोर्चा संभाला है।
पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश भण्डारी व नगर अध्यक्ष रोहित परमार विभिन्न वार्डो व गांवों  में बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क साध कर प्रचार टोलियों को भेज रहे हैं।
सीमान्त पैनखंडा विकास खंड जोशीमठ में भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा है।दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता बर्फबारी व कड़ाके की ठंड की परवाह किये बैगर हर घर में दस्तक दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ