मतदान केंद्रों से एकत्रित किए गए बायो मेडिकल वेस्ट का किया निस्तारण।

जोशीमठ,16फरवरी।
नगर पालिका जोशीमठ द्वारा सीमान्त विकासखंड जोशीमठ के सभी मतदान केंद्रों से एकत्रित किए गए बायो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण किया गया।
नगर पालिका के सुपर वाइजर अनिल कुमार के अनुसार नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों द्वारा एकत्रित किये गए बायो मेडिकल वेस्ट को सेनिटाइज कर 72 घंटे तक रखने के बाद पुनः सेनिटाइज कर उसका निस्तारण किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ