टनल में मिले इंजीनियर के शव की तपोवन में ही हुई अंत्येष्टि।

जोशीमठ,16फरवरी।
ऋषि गंगा त्रासदी के बाद एनटीपीसी केनिर्माणाधीन
520 मेगावाट की विद्युत परियोजना की टनल से एक वर्ष के बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है।
मंगलवार को टनल से ऋत्विक कंपनी में कार्यरत इंजीनियर गौरव प्रसाद का शव मिला था।शव की पहचान के बाद परिजनों को सूचना दी गई।बुधवार को गौरव के पिता व अन्य परिजन तपोवन पहुंचे और शव के अंतिम दर्शन के बाद तपोवन घाट पर ही उनकी अंत्येष्टि की गई।
तपोवन-विष्णुगाड परियोजना की कार्यदायी कंपनी ऋत्विक के प्रोजेक्ट मैनेजर आर सी डिमरी के अनुसार मृतक इंजीनियर गौरव के पिता, व अन्य परिजन दोपहर12 बजे तपोवन पहुंच गए थे, इससे पूर्व कंपनी द्वारा अंत्येष्टि से2संबंधित सभी कार्यवाही पूर्ण कर ली गई थी।और दोपहर दो बजे तपोवन घाट पर ग़मगीन माहौल में इंजीनियर गौरव की अंत्येष्टि की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ