विहिप चमोली:लब जेहाद, लैंड जेहाद व देवभूमि में विधर्मियों की बढ़ती आबादी पर गहरी चिंता ब्यक्त की गई।

--------------------/ प्रकाश कपरुवांण।
चमोली,27फरवरी।
  विश्व हिंदू परिषद चमोली जिले की बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुई, बैठक में संगठन विस्तार योजना पर चर्चा के साथ ही मतांतरण पर केंद्रीय कानून बनाए जाने हेतु विहिप हिन्दू समाज  का सहयोग लेकर  हर स्तर पर प्रयासरत है। 
 
इस बैठक मे देशभर के मठ मंदिर मंदिर सरकारी नियंत्रण से बाहर हों,इसके लिए केंद्र सरकार  शीघ्र योजना तैयार कर सार्वजनिक करे।  विहिप द्वारा वर्ष प्रतिपदा के भव्य आयोजन  पर भी चर्चा  की गई
देवभूमि में विधर्मियों के बढ़ती आबादी पर चिंता व्यक्त करते हुए लब जेहाद व लेंड जेहाद पर शासन व प्रशाशन से सहयोग की अपेक्षा की गई। 
बैठक में सीमांत जनपद चमोली  के युवाओं में नशे के बढ़ती प्रवृति व इसके सौदागरों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए शीघ्र ही विहिप का शिष्टमंडल महानिदेशक कानून ब्यवस्था से भेंट कर वास्तविकता की विस्तृत जानकारी देगा। 
 विश्व हिंदू परिषद चमोली की इस महत्वपूर्ण बैठक में विभागाध्यक्ष देवी प्रसाद देवली, प्रान्त कार्यकारिणी सदस्य अतुल साह, विभाग मंत्री पवन राठौर, बजरंगदल संयोजक विनोद राणा, विभाग संयोजक प्रकाश बर्तवाल, दुर्गा वाहिनी संयोजिका मुस्कान रावल, हरि प्रसाद ममगाईं, शम्भू प्रसाद पंत, प्रभाकर कंडेरी, रिशन कोहली, सौरभ अग्रवाल, आशीष सिंह, एकल  विद्यालय की  रश्मि नेगी, कुलवीर कुंवर सहित दर्जनों आचार्य बहिनें व कार्यकर्ता मौजूद  रहे, बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश मैठाणी ने की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ