देहरादून,27फरवरी।
विधानसभा चुनावों के बाद चुनावी चर्चाओं - परिचर्चाओं के पश्चात सभी राजनीतिक दल अपने नेतृत्व से नफा नुकसान का गणित बताने पर लगे हुए हैं , इसी परिपेक्ष में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।
इसी परिपेक्ष में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को जनपद चमोली के बैरास कुंड धाम एवं देवाल शिवरात्रि के महापर्व पर होने वाले मेलों मे आने का निमंत्रण देने के साथ ही चमोली की सभी तीन विधानसभाओं पर गहनता से विचार विमर्श किया गया
जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार एवं राज्य की सरकार द्वारा किए गए कार्य एवं भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से जनपद चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजय मिलेगी।
मुख्यमंत्री से मिले शिष्टमंडल में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री समीर मिश्रा, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी अमित सती, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर सिंह पवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ