जोशीमठ,03फरवरी।
भारी बर्फबारी व कड़ाके की ठंड के बीच राजनैतिक पार्टियों के कार्यकर्ता घर घर प्रचार अभियान में जुटे हैं।
भारतीय जनता पार्टी के बरिष्ठ कार्यकर्ताओं का एक दल पिछले दो दिनों से उर्गम घाटी के बड़गिन्डा,देवग्राम, गीरा, बांसा, आदि क्षेत्रों में घर घर जाकर प्रचार में जुटे हैं।
बर्फबारी के बीच कार्यकर्ताओं की टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए किए जा रहे अनेक कार्यो के साथ फ्री राशन, किसान सम्मान निधि, विभिन्न प्रकार की पेंशन में बृद्धि, ग्राम प्रधानों का मानदेय,गांव गांव तक सड़कों को पहुंचाने सहित अन्य कार्यों को गिनाते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
उर्गम घाटी मे भाजपा के प्रचार अभियान में पूर्व प्रमुख भरत सिंह नेगी, वरिष्ठ भाजपा नेता मथुरा प्रसाद हटवाल, कलगोठ के पूर्व प्रधान तोता सिंह रावत, भरकी के पूर्व प्रधान दुलब सिंह रावत, रघुबीर सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह नेगी व मोंटी चौहान आदि जुटे थे, जबकि पूर्व सैनिकों की टीम ने पल्ला, जखोला व किमाणा में जनसंपर्क किया, पूर्व सैनिकों की इस टीम में सेनि सूबेदार चक्रधर सिंह साह।मोहन सिंह फर्स्वाण आदि पूर्व सैनिक थे।
0 टिप्पणियाँ