चमोली,03फरवरी।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को निष्पक्ष,पारदर्शिता व सुरक्षित सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हिमांशु खुराना की उपस्थिति में खेल मैदान गोपेश्वर से गुरुवार को 60 पोस्टल बैलेट मतदान पार्टियां रवाना हुई। पोस्टल बैलेट मतदान पार्टी की एक टीम में सुरक्षा कर्मी सहित 6 कार्मिक शामिल है।
गुरुवार को जनपद की तीनों विधानसभाओं के 251 दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकजन डाक मतपत्र के माध्यम से अपना मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
बद्रीनाथ विधानसभा से लाता,सुभाई, तपोवन,परसारी,जोशीमठ, गुलाबकोटी, उर्गम,घिंघराण,कैलाशपुर, देवखाल, सोनला,कुनकुली,कुंड,गोपेश्वर, पपड़ियाणा, पिलंग, सैकोट, घुड़साल, हरमनी,गाड़ी, दिगोली, अगथला,रैतोली,कम्यार,बमोथ, सिवाई, एरास, जिलास,गिरसा, कंडारी गांव, सरमोला, वल्ली, पोखरी,भिंकोना, डूंगर,किमोठा, गुडम, सांकरी बूथ से 15 दिव्यांग व 83, अस्सी वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकजन मतदान करेंगे।
कर्णप्रयाग विधानसभा सेबरतोली, ग्वाड पोखरी, दुवा, गौचर, कमेडा झिरकोटी, कर्णप्रयाग, गांधीनगर, उमटटा, कालेश्वर, दियारकोट, नौटी, धानई, बणगांव, रतूडा, घण्डियाल कोल्सों मंगरोली कुनेथ, नैनीसैण, कल्याणी, पुनगांव, आदिबद्री, खेती, भल्सो पज्याणा मल्ला परवाडी, गैरसैण, सैजी,गांवली, मूसों, मैखोली बीना, धारापानी, बदियासैम कूनीगाड, कोठा, लामबगड, कण्डारीखोड, देवपूरी, नैल, जलचैरा मल्ला बूथ से 37 दिव्यांग व 53, अस्सी वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
थराली विधानसभा से सरतोली, ग्वाई, गणडासू,भेरणी,भटई, बैरासकुंड,कुमजुग, रैगाव,डूंगरी,बेराधार,ल्वाणी, बानुनी, रैन,पुरसाडी, नंदप्रयाग, गणडासू, भेंटी, रेंगाव,जुनेर,गडसीर,पैनगढ़, पास्तोली, जबरकोट, रेई,आलकोट बूथ से 18 दिव्यांग एवं 80 वर्ष से अधिक उम्र के 45 नागरिक मतदान करेंगे।
0 टिप्पणियाँ