नीती-माणा घाटियों में शीघ्र होगा यातायात बहाल, बीआरओ बर्फ हटाने में जुटी।

---------------------- प्रकाश कपरुवांण।
जोशीमठ,02फरवरी।
बीती25जनवरी से तीन दिनों तक हुई जोरदार बर्फबारी के बाद नीती-माणा दर्रों की सड़कें बर्फ से पट गई थी, मौसम खुलते ही बीआरओ ने दोनों बार्डर की सड़कों से बर्फ हटाने का कार्य शुरू कर दिया है।
माणा-बद्रीनाथ घाटी में हनुमाचट्टी से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया जबकि नीती बार्डर की ओर भापकुंड-जेलम से बीआरओ की मशीनें बर्फ हटाने में जुट गई है।
बीआरओ की 21 टास्क फोर्स के कमांडर कर्नल मनीष कपिल के अनुसार बीआरओ का प्रयास है कि दोनों घाटियों की सड़कें यातायात के लिए खुली रहे, इसके लिए बीआरओ की मशीनें व जवान निरंतर जुटे हैं, और जल्द ही दोनों घाटियों की सड़कों पर यातायात बहाल हो सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ