कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी किया।
जारी किए गए घोषणा पत्र में चार धाम-चार काम सहित 18 बिंदुओं को शामिल किया गया है।जिसमे मुख्य रूप से चार लाख युवाओं को रोजगार, गैस सिलेंडर के दाम नहीं होंगें पांच सौ के पार,5लाख परिवारों को सालाना40 हजार रुपये दिये जाने,व हर गांव में स्वास्थ्य सुविधा के अलावा 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, खाली पड़े 57हजार पदों पर पहले ही साल नियुक्ति, लोकायुक्त ब्यवस्था लागू करने, पुलिस विभाग में खाली पदों को भरते हुए 40 प्रतिशत महिलाओं को वरीयता, अथिति शिक्षकों की नियुक्ति में ब्लॉक काडर लागू करने सहित 18 बिंदुओं को घोषणा पत्र में शामिल किया गया है।
0 टिप्पणियाँ