जोशीमठ,19जनवरी।
सीमान्त धार्मिक नगरी ज्योतिर्मठ के जाख देवता इन दिनों नगर क्षेत्र के भ्रमण पर निकले हैं,17 दिनों के भ्रमण कार्यक्रम के तहत जाख देवता नगर के मारवाड़ी गांव से लेकर सुनील गांव तक घर घर जाकर दर्शन देंगें।
दिन जाख देवता नगर के शैला व चुनार पहुंचे, यहाँ जाख ठेला चुनार में विशेष पूजा के उपरांत देल-भनोली होते हुए सेमा गांव पहुंचे, यहाँ दर्शन/पूजन की मान्य धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के बाद जाख देवता वापस नरसिंह मंदिर मठागण पहुंचे।
बृहस्पतिवार को जाख देवता दाणी देवी मंदिर व मारवाड़ी क्षेत्र के भ्रमण पर रहेंगें।
पांचवे दिवस के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान देवपूजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, उपाध्यक्ष राजेश भट्ट, सचिव वरुण कवाण,कोषाध्यक्ष विसम्बर कवाण,पालिका सभासद गौरव नंबूरी, के अलावा सरजीत राणा, सतीश भट्ट,अनिल नंबूरी, प्रदीप पंवार, विक्रम पंवार, सूरज नंबूरी, अमित नामड़,अभिनव नेगी,कमल भट्ट व जाख देवता के पुजारी योगेश्वर भट्ट सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ