औली सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात जारी, कड़ाके की ठंड।

----------------- प्रकाश कपरुवांण।
जोशीमठ,20जनवरी।
विश्व विख्यात हिम क्रीड़ा केंद्र औली सहित सभी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात लगातार जारी है।
श्री बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब-लोकपाल, फूलों की घाटी, सहित नीती-माणा घाटियों में भी बीती रात्रि से ही मौसम के करवट बदलने के बाद हिमपात भी शुरु हो गया है।
ऊंचाई वाले इलाकों ने शुरू हुई बर्फबारी के बाद निचले क्षेत्रों में बारिश के साथ कड़ाके की ठंड भी एक बार फिर शुरू हो गई है।
विश्व विख्यात हिमक्रीड़ा स्थल औली में हिमपात के बीच पर्यटकों व स्कीइंग प्रशिक्षण लेने वाले युवाओं का भी औली पहुंचना जारी है।औली में जीएमवीएन द्वारा स्कीइंग प्रशिक्षण कोर्स संचालित किये जा रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ